देश में कमजोर हो रहा है कोरोना, सक्रिय मामले कई देशों से कम, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कमजोर हो रहा है कोरोना, सक्रिय मामले कई देशों से कम, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 97,464,094 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,112,689 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 184182 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10330084 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 153470 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,06,67,736 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 13,203 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 131 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमित मरीजों से अस्पताल से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 13,298 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.83 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.73 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 24 जनवरी को 5,70,246 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 19,23,37,117 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,036 नये मामले सामने आये तथा 5,173 और लोग इस महामारी से स्वस्थ हुए। सरकार ने यह जानकारी दी। इस समय 72,000 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है।

भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

कोरोना से प्रभावित सर्वाधिक देशों में अमेरिका टॉप पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोरोना के सक्रिय मामलों को लेकर दुनिया में भारत 13वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है। 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1476

878387

7147

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

23

4908

62

अरुणाचल प्रदेश

18

16745

56

असम

2323

213591

1078

बिहार

2317

254991

1479

चंडीगढ़

136

20248

334

छत्तीसगढ़

4943

288066

3617

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

6

3386

2

दिल्ली

1741

621375

10808

गोवा

824

51335

761

गुजरात 

4665

250056

4376

हरियाणा

1511

262682

3010

हिमाचल प्रदेश 

436

55801

973

जम्मू एंड कश्मीर 

1103

120987

1929

झारखंड

821

116402

1063

कर्नाटक

7529

916325

12197

केरल

73121

813550

3607

लद्दाख

65

9493

129

लक्षद्वीप

59

0

0

मध्य प्रदेश 

4171

245697

3789

महाराष्ट्र 

46057

1912264

50785

मणिपुर

201

28416

369

मेघालय

111

13475

146

मिजोरम

53

4289

9

नागालैंड

103

11885

88

ओडिशा

1251

331144

1905

पुडुचेरी

288

37927

645

पंजाब

2256

164119

5555

राजस्थान

3147

310747

2758

सिक्किम

127

5811

133

तमिलनाडु

4904

817520

12316

तेलांगना

3234

288577

1590

त्रिपुरा

32

32922

391

उत्तराखंड

1725

92284

1631

उत्तर प्रदेश 

7082

583014

8617

वेस्ट बंगाल

6323

551655

10115

भारत में कुल मामले

184182

10330084

153470


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।